Breaking News

कानपुर हादसा : गहरे पानी में रील बनाना पड़ा भारी, 4 दोस्त गंगा में डूबे, सतीश महाना मौके पर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
कानपुर। गहरे पानी में रील बनाना चार दोस्तों के लिए भारी पड़ गया और उन्हें गंगा में डूब कर जान गंवानी पड़ी यहां तक कि चारों युवकों को डूबता देख पास में बकरी चरा रही एक महिला कैलाशा देवी ने पहले डंडा बढ़ाकर खींचने की कोशिश की, फिर अपनी साड़ी फेंक कर उनको बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश व्यर्थ हो गयी।
युवकों के अनुसार कानपुर के महाराजपुर सिलवासा घाट में होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने छः दोस्त राहुल सिंह, सुमित सिंह, महेंद्र कुशवाहा, प्रियांशु, राजकुमार यादव व शिवम साहू गंगा नहाने पहुंचे। यहां नीरज गहरे पानी में मोबाइल पर रील बनाते समय डूबने लगा। उसे बचाने में तीन अन्य दोस्त भी डूब गए। तैरना न जानने के कारण दो दोस्त बच गए। डूबे चार लोगों में से तीन के शव एसडीआरएफ ने शनिवार को निकाल लिए। सुनसान जगह होने पर किसी की कुछ पता नहीं चल सका।
राजकुमार यादव ने बताया कि चारों युवकों को डूबता देख पास में बकरी चरा रही एक महिला कैलाशा देवी ने पहले डंडा बढ़ाकर खींचने की कोशिश की, फिर अपनी साड़ी फेंक कर उनको बचाने की कोशिश की। हालांकि सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ को सबसे पहले शनिवार दोपहर करीब 12 बजे महेंद्र का शव घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर आगे जमदा गांव के पास मिला। करीब एक बजे राहुल का शव जमदा गांव से करीब एक किलोमीटर आगे मिल गया। शाम चार बजे प्रियांशु का शव करीब दो किलोमीटर दूर गंगा की गहराई में मिला। शनिवार शाम को अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान रोक दिया गया है।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES