Breaking News

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, वीबी-जी राम जी प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि बढ़ी :

– अधिनियम के LOGO डिजाइन, Quiz और Reel प्रतियोगिता का आगाज़
– प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथियां बढ़ाई गयीं
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वीबी-जी राम जी अधिनियम के अंतर्गत आयोजित लोगो डिजाइन, क्विज और रील प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, ताकि अधिक प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
उप मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए कहा कि यह पहल न केवल उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देगी, बल्कि उन्हें ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता के विजन से भी जोड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे गांव-गांव तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं की कला, ज्ञान और डिजिटल कौशल के माध्यम से ग्रामीण भारत को नई पहचान देना है। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लोगो डिजाइन, ‘माय विलेज’ रील/वीडियो और ऑनलाइन क्विज शामिल हैं। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि अब 4 अप्रैल 2026 कर दी गई है। रील प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 5 अप्रैल और क्विज प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी MyGov या MYBharat पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES