Breaking News

राम नवमी पर सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का आदर्श जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की सीख देता है।

सभापति ने कहा कि प्रभु श्री राम केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के केंद्र बिंदु भी हैं। उनके उच्च आदर्श और मर्यादाएं आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम के जीवन मूल्यों को अपनाकर ही एक सशक्त, समरस और आदर्श समाज का निर्माण संभव है।

कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने अपने संदेश में यह भी कहा कि राम नवमी का पर्व हमें सकारात्मक सोच, सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर देता है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में शांति और सौहार्द बना रहे। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्री राम के अवतरण दिवस के इस शुभ अवसर पर उन्होंने एक बार पुनः सभी प्रदेशवासियों को कोटिशः बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES