Breaking News

सैदनगली पुलिस ने 15 लाख के स्वर्ण रजत आभूषण की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
अमरोहा। थाना सैदनगली पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत के पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सैदनगली क्षेत्र से उस्मान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान हाल ही में हुई चोरी की घटना से संबंधित है।
उल्लेखनीय है कि 20 मार्च 2026 को थाना सैदनगली क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में थाने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी। इसी क्रम में सुराग लगाते हुए पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई और घटना का सफल अनावरण किया। गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान जनपद सम्भल के थाना नखासा क्षेत्र के ठेर दरीबा का निवासी बताया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
इस संबंध में थाना सैदनगली पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Check Also

यूपी राइज में चमके आगरा के युवा, नौकरी तलाशने वाले नहीं बनेंगे रोजगार सृजक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES