Breaking News

GRP : चोरी के मोबाइल के साथ शातिर गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
सुल्तानपुर 4 अगस्त। जीआरपी सुल्तानपुर टीम द्वारा यात्रियों के सुरक्षार्थ में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन व ट्रेन में चोरी करने वाला अभियुक्त शातिर चोर राज कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 01 रियलमी मोबाइल व 2210/=रू० नगद बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर चोरी लूटध्जहर खुरानी की घटनाओं की रोकथाम व इनामिया/ध्वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे संजीव कुमार सिन्हा के पर्येवेक्षण में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में थाना जीआरपी सुलतानपुर की टीम ने शातिर चोर अभि0 राज कुमार पुत्र राम औतार नि0 पल्हीपुर थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर उम्र करीब 20 वर्ष को रेलवे स्टेशन सुल्तानपुर के प्लेटफार्म न0 01 के दक्षिणी छोर निकाश गेट से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 अदद मोबाइल रियलमी व 2210 रू० नगद भी बरामद हुआ है।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES