Breaking News

सपा उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने भाजपा से सावधान रहने का संदेश दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा है कि भाजपा सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता पाना चाहती है। वह रोजगार, महंगाई या विकास की बात नहीं करती है। भाजपा सन् 2014 में उत्तर प्रदेश के रास्ते से दिल्ली पहुंची है। अब भाजपा का लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश से ही सफाया होगा।
श्री नंदा आज यहां सपा मुख्यालय, लखनऊ में सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक के दौरान जोनल प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव, ब्लाक अध्यक्षों को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक का संचालन विकास यादव ने किया। श्री नंदा ने सभी से चैकन्ना रहने और अपने बूथ पर वोटों की रक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रधानमंत्री डेली पैसेंजर बन गए थे फिर भी भाजपा को हार मिली। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर जनता के बीच घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करके भाजपा को सत्ता से हटाना है।
बैठक में पूर्व मंत्री आर.के. चैधरी, सी.एल वर्मा, सुनील सिंह यादव साजन, मुनीर अहमद खान, रघुवीर यादव, अरुण वर्मा, भगेलूराम, मो0 ताहिर, अनूप सण्डा, पृथ्वी पाल यादव, राम सहाय यादव, सलाहुद्दीन तथा दीपू श्रीवास्तव आदि नेता मौजूद रहे।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES