Breaking News

हिंदी है मेरा अभिमान, हिंदी से मेरी पहचान, हिंदी हमारी मातृ भाषा: मिठू रॉय

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। हिंदी हमारी मातृ भाषा है, ये संदेश जन जन तक पंहुचाने के लिए हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को संस्था शिव सांस्कृतिक कला फाउंडेशन की संस्थापिका मिठू रॉय ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ये गोष्ठी गूगल मीट पर की गई। संजया कुंडू द्वारा मां सरस्वती की वंदना से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। प्रस्तुत किया। अभिनंदन गीत संज्या ने गाया। इस अवसर पर अपने अपने विचार सभी के साथ साझा किए गए। आयोजन के मुख्य अतिथि डा० रीमा सिन्हा जो निहारिका साहित्य मंच की संस्थापिका और ब्यूरो हेड कंट्री ऑफ इंडिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। दूसरे मुख्य अतिथि डा० वी० बी० पांडे जो अथर्व इंडिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्था के संस्थापक और प्रबंध निदेशक रहे। संचालन पूजा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
गोष्ठी में संजया कुंडू, अर्पिता कुंडू, स्वाची श्रीवास्तव, बीना राजपाल ,संध्या श्रीवास्तव, विभा द्विवेदी, अमिता पांडे और इति अग्रवाल ने हिंदी के प्रति सम्मान रखते हुए अपने विचार प्रकट किए। मिठू रॉय ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है, ये संदेश जन जन तक पंहुचाने के लिए संस्था द्वारा ये छोटा सा प्रयास था। कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रभाषा हिंदी को सर्वोपरि सम्मान हेतु राष्ट्रभक्ति में समर्पित वंदे मातरम् गीत मिठू रॉय ने प्रस्तुत कर कार्यक्रम को अंतिम विराम दिया।
हिंदी हिंदुस्तान की हृदय आत्मा की भाषा है, नव अंकुर नव निर्मित भारत की नव उत्थान की आशा है, जय हिन्दी जय हिंदुस्तान ….. मिठू रॉय

Check Also

स्वास्थ्य से खेती तक माइक्रोबायोम तकनीक का सहारा लेगी योगी सरकार, तैयार हुआ प्लान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, नदियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *