Breaking News

वीरेंद्र चौधरी बने कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता, बोले- सदन में उठाएंगे हर वर्ग की आवाज

– विधायक वीरेंद्र चैधरी को नए दायित्व की बधाई देती हूं – आराधना मिश्रा मोना, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ।
महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का पदभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद वीरेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करेंगे। कांग्रेस विधानसभा में प्रदेश के प्रत्येक पीड़ित, शोषित और वंचित व्यक्ति की आवाज बनेगी।
वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि सदन में सभी वर्गों, जातियों और धर्मों के लोगों की समस्याएं उठाई जाएंगी। प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जरूरतमंदों और वंचितों के हितों के लिए काम करती रही है। विधानसभा में भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने वीरेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का पद ऐतिहासिक महत्व रखता है। इस पद पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित अनेक महान विभूतियां रह चुकी हैं। उन्हें विश्वास है कि वीरेंद्र चौधरी विधानसभा में प्रदेश के हर व्यक्ति की आवाज मजबूती से उठाएंगे।
इस मौके पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, गौरव चौधरी, अंशू अवस्थी, मनीष हिंदवी, सचिन रावत समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने वीरेंद्र चौधरी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

Check Also

योगी सरकार में कच्चे मकान की बेबसी से पक्के घर की मालकिन बनीं बेबी, आवास योजना ने बदली जिंदगी

– ‘गृहलक्ष्मी’ से ‘गृहस्वामिनी’ बनीं बेबी, सीएम आवास योजना से साकार हुआ पक्के आशियाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *