Breaking News

सिराथू ब्लॉक में खाद की जांच हेतु जिला पंचायत सदस्य का दौरा, समर्थ किसान पार्टी नेADM को सौंपा ज्ञापन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन खुर्द स्थित साधन सहकारी समिति का स्थलीय जायजा लिया गया। मौके पर समिति बंद मिली।
अजय सोनी, जिला पंचायत सदस्य ने गुरूवार को दौरे करने के बाद बताया कि किसानो को भरपूर मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराने हेतु मेरे द्वारा दिनांक 15 नवंबर को एडीओ सहकारिता सिराथू से मांग के क्रम साधन सहकारी समिति उदहिन खूर्द, मानपुर गौरा, शमसावद, जवई पड़री और पैंईशा समेत कई अन्य समितियों से वितरण करने की मांग की गई थी।
समर्थ किसान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा ने बताया कि संगठन ने किसानो की समस्याओ को लेकर ADM कौशाम्बी को सात सूत्रीय ज्ञापन देकर कई समस्याओ को निस्तारण करने की गई मांग की है।
1, सभी सोसाइटी मे खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए।
2.बंद क्रय केंद्रो को खुलवाया जाए, जिससे किसानो को धान ब्रिक्री करने मे आसानी हो ।
3.सूखी नहरो मे पानी छोड़कर टेल तक पानी पहुचाया जाए।

Check Also

सरयू के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी, वायरल वीडियो के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। अयोध्या के पवित्र गुप्तार घाट पर सरयू नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES