Breaking News

यमुना एक्सप्रेस पर हादसे में कृपालु महाराज की बेटी की मौत

-2 बेटियों की हालत गंभीरए नोएडा में कैंटर और 2 कारों में भीषण टक्कर मथुरा से जाते समय हादसा
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नोएडा। नोएडा में रविवार सुबह भीषण हादसा में जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसण्वे पर कैंटर ने आगे चल रही दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में दो बेटियों डॉ कृष्णा त्रिपाठी और डॉ श्यामा त्रिपाठी की हालत गंभीर है। हादसे में इनके अलावा 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जगद्गुरु कृपालु परिषद की ओर शोक संदेश जारी किया गया है। जिसमें लिखा दुख के साथ घोषणा कर रहे हैं कि एक हादसे में हमारे जगद्गुरु कृपालु परिषत भक्ति धाम की अध्यक्ष डॉ विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया है। इनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा।
बताते चलें कि डॉ विशाखा त्रिपाठी वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं। तीनों बहनें मथुरा से रविवार तड़के निकली थी। सिंगापुर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। तभी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसण्वे पर सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने आगे चल रही दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 6 महिलाएं और 2 ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल में घायल डॉ विशाखा त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया।
ज्ञात हो कि कैंटर में एक कंपनी का कॉर्टन में सामान लदा था। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों कार में सवार हंसा, कश्मीरा, जानूका, संजय, दीपक, श्यामा और कृष्णा घायल हैं। जेवर कोतवाल प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Check Also

आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे जीवंत सामुदायिक संस्थान, पोषण माह में आहार विविधता पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वाराणसी। कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES