Breaking News

अखिलेश की रैली में जुट रही भारी भीड़

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
जौनपुर 15 दिसंबर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक का ताजा रहा है वैसे वैसे अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमलावर होते जा रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती जाएंगी, भाजपा की बौखलाहट बढ़ती जाएगी। हार के डर से भाजपा के दूसरे राज्यों के नेता भी उत्तर प्रदेश आएंगे। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की जिम्मेदारी से भाजपा सरकार बच नहीं सकती है। भाजपा के लोगों ने जानबूझकर षड़यंत्र रचकर किसानों को रौंद कर मार दिया। सच्चाई सामने आ गई है। भाजपा में अगर नैतिकता बची हो तो गृहराज्य मंत्री को फौरन बर्खास्त करें।
अखिलेश यादव ने जौनपुर दौरे के दूसरे चरण की विजय रथ यात्रा में पांच विधानसभा क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। उन्होंने जमुनिया में पहले दिन के दौरे की आखिरी सभा की जिसमें देर रात तक बड़ी संख्या में लोग उनका इंतजार करते रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां जो जोशीला जनसमर्थन मिल रहा है वो अभूतपूर्व है जो बदलाव के इंकलाब का संकेत दे रहा है। बुल और बुलडोजर को साइकिल हटाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने अपनी जनसभाओं में कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा की हर बात झूठी साबित हुई है। उनका हर वायदा जुमला निकला है। भाजपा का विज्ञापन भी झूठा है जिसका जवाब देने के लिए सड़कों पर जनता देर रात तक खड़ी है। उन्होंने राज्य विधानमंडल के सत्र पर टिप्पणी की कि सरकार को बजट की जरूरत है इसलिए सत्र बुलाया गया है। जनता के मुद्दों और मामलों से उनका कोई लेनादेना नहीं है। भाजपा भटकाने के लिए यह सब कर रही है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं में असुरक्षा है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जनता के तमाम मुद्दों को लेकर समाजवादी और अम्बेडकरवादी लोग किसान, नौजवान और मजदूर का समर्थन मांगने के लिए उनके बीच समाजवादी विजय रथ लेकर निकले हैं। उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। परिवर्तन होकर रहेगा। जनता समाजवादियों के साथ खड़ी है। सन्2022 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

Check Also

मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES