Breaking News

मर्सी होम के दिव्यांग बच्चियों के साथ दीपावली पर्व उत्साह से मना

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 नवम्बर। दिपावली के शुभ अवसर पर मर्सी होम वृन्दावन कालोनी के दिव्यांग बच्चियों के साथ दीपावली पर्व उत्साह से मनाया गया। ईशान सनसाइन संस्था की चेयरमैन श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दिपावली पर दिलों का उजाला उन सभी तक पहुंचाना है जो अपने से दूर विषम परिस्थितियों में अपने जीवन का निर्वहन कर रहें है, उनके साथ दीप जलाकर मिठाईयां व अन्य खाने पीने की चीजें तथा दिव्यांग बच्चियों को रोजमर्रा के दिनों में प्रयोग आने वाली अन्य जरूरी सामान का वितरण किया गया।
आज के कार्यक्रम के लिए श्रीमती सुनैना चौधरी, श्रीमती मेघना माथुर, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती रितिका, श्रीमती नितिन मित्तल विशेष योगदान रहा। संस्था की ओर से आप सभी से आग्रह है कि दीपावली के प्रकाश पुंज के अवसर पर प्रदेश की खुशहाली के लिए दीप जलाकर जरूरमंदों की मदद करके चेहरे पर मुस्कान लाएं।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES