Breaking News

स्वतंत्र देव व सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की पंचामृत से पूरित शुभकामनाएं दी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर्व पर सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के पंचामृत से पूरित शुभकामनाएं व बधाई दी है।
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अत्याचार, अन्याय और अधर्म का अंत करके अयोध्या लौटे और समूचे राष्ट्र ने तिमिर का प्रतिकार करके अमावस की महानिशा को ज्योतिर्मय कर दिया। विगत वर्षों से अयोध्या त्रेतायुग जैसी छटा बिखेर रही है। यह सकल विश्व को समृद्ध भारतीय संस्कृति तथा परम्पराओं का दर्शन है।
उन्होंने कहा की दीपावली समृद्धि व प्रकाश का पर्व है। मां लक्ष्मी व विघ्नहर्ता गणेश जी से प्रार्थना है कि जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर राष्ट्र के संकल्प को सिद्ध करें।
श्री सिंह ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के अन्तिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अहर्निश प्रयास कर रहे है। दीपावली का पर्व उनके भी जीवन को प्रसन्नता व प्रकाश से पूर्ण करे।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES