Breaking News

उत्तर रेलवे ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलाए कार्यक्रम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए सप्ताह भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की हैं।
उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस नई दिल्ली में सोमवार को एक महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के तत्वाधान में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सुजीत मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, मधुमेह और अन्य कार्यस्थल से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। इस पहल से 150 से अधिक महिला कर्मचारियों को लाभ मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा ने कार्यस्थल पर महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके कल्याण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने महिला कर्मचारियों को स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और इस प्रकार की चिकित्सा पहलों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- अच्छे हॉस्टल न होने से पीजी में रहने को मजबूर छात्र

– NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम लगातार ज़मीन पर छात्रों के लिए बचाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES