Breaking News

महानिदेशक आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन में फ्रंटलाइन कर्मयोगियों का किया आभार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली मनोज यादव (भारतीय पुलिस सेवा) ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्तध्रेलवे सुरक्षा बल तारिक अहमद, जगजीवन राम आरपीएफ एकेडमी के उपमहानिरीक्षक सह निदेशक वेकेटश्वर राव, उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार एवं मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधकध्परिचालन विक्रम कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इंफ्रा भुवनेश सिंह की उपस्थिति में पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डलों के रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों के साथ ’सुरक्षा सम्मेलन’ की अध्यक्षता करते हुए यात्री एवं रेल सम्पत्ति से संबंधित अपराधों एवं उनकी रोकथाम तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।
श्री यादव ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 में कुल 17,152 ट्रेनों का संचालन किया गया, इसमें 7,667 विशेष ट्रेनें और 9,485 नियमित ट्रेनें शामिल थीं,। उन्होनें यात्रियों की सहायता करने वाले फ्रंटलाइन कर्मयोगियों से लेकर सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस कर्मियों, निर्बाध ट्रेन संचालन को बनाए रखने वाले इंजीनियरों से लेकर सफाई कर्मचारियों तक एवं चिकित्सा सहायता प्रदान करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से लेकर यात्रा को सुविधाजनक बनाने वाले हेल्प डेस्क अधिकारियों तथा बुकिंग कर्मचारियों एवं टीटीई, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, सिग्नल और दूरसंचार, टीआरडी और इलेक्ट्रिकल, स्टेशन मास्टर, ट्रैकमैन आदि रेल कर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होने ’सुरक्षा सम्मेलन’ मंे कहा कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आधुनिक प्रौद्योगिकी के अधिक एवं कुशल उपयोग से न केवल जनशक्ति की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, बल्कि बेहतर परिणाम सामने आएंगे जिससे सकारात्मक छवि का निर्माण होगा।
कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त चन्द्र मोहन मिश्र ने कहा कि महानिदेशक/ रेलवे सुरक्षा बल महोदय के आगमन से पूर्वोत्तर रेलवे के सुरक्षा ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES