Breaking News

इजराइल भेजे जाने वाले श्रमिकों के स्किल टेस्ट की तैयारियां पूर्ण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज लखनऊ में श्रमिकों को इजराइल भेजने की प्रक्रिया के अंतर्गत स्किल टेस्ट की तैयारियों का सोमवार को निदेशक नेहा प्रकाश (आईएएस) ने निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक व्यावसायिक शिक्षा, अपर निदेशक सेवायोजन और संयुक्त निदेशक लखनऊ मंडल भी मौजूद रहे। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। इजराइल में रोजगार के लिए जाने वाले श्रमिक 26 नवंबर 2024 से अपना एडमिट कार्ड लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज में स्किल टेस्ट में भाग ले सकते हैं। यह प्रक्रिया सभी श्रमिकों की योग्यता और कौशल का आकलन सुनिश्चित करेगी।

Check Also

हरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में उतारेगी भाजपा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *