Breaking News

लायंस क्लब द्वारा अध्यापिकाएं हुई सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रतापगढ़ 8 सितंबर। लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के तत्वावधान अंतर राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन मोती महल रेस्टोरेंट में किया गया एवं शिक्षा के क्षेत्र में स्वेच्छा से जनमानस की भलाई हेतु निस्वार्थ भावना से अग्रणी कार्य करने वाले शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान पत्र एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ नीलम सिंह ब्लॉक सदर प्रतापगढ़, मोहनगंज प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका माधुरी पांडे, सराय गोविंद राय मांधाता की सहायक अध्यापिका पुष्पा श्रीवास्तव, राम प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज पट्टी की प्रधानाचार्य रितु सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अनीता पांडेय, सेक्रेटरी पिंकी दयाल, कोषाध्यक्ष मीना पुष्पाकर, संस्थापक अध्यक्ष प्रतिभा भगवान, डिस्ट्रिक्ट चेयर परसन डॉक्टर अवंतिका पांडे, उपाध्यक्ष प्रमिला शुक्ला, सारिका श्रीवास्तव, सारिका केसरवानी, रागिनी श्रीवास्तव तथा मनप्रीत कौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES