Breaking News

‘मनहर’ पत्रिका का विशेषांक युवा धर्म संसद को समर्पित

– सनातन संस्कृति के प्रति युवाओं की निष्ठा को देगा मजबूती
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली/लखनऊ। देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास के प्रशंसकों के परिवार ‘विश्वासम्’ द्वारा प्रकाशित ‘मनहर’ पत्रिका का आगामी विशेष अंक ‘वयोधा धर्मनिष्ठता विशेषांक’ तमिलनाडु के कांचीपुरम् में आयोजित होने वाली युवा धर्म संसद को समर्पित किया जाएगा। यह अंक उन युवाओं की आस्था और संकल्प को दर्शाएगा, जो सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
‘विश्वासम्’ परिवार प्रबंधन समिति की सदस्य डॉ. नीतू शर्मा ने कहा कि यह विशेषांक केवल एक पत्रिका नहीं बल्कि युवाओं के जोश और उनकी संस्कृति के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। समिति की सदस्य वृंदा ने बताया कि ‘मनहर’ का यह अंक युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति विचार व्यक्त करने का मंच देगा। वहीं, सदस्य वीणा ने कहा कि युवा धर्म संसद में उपस्थित प्रत्येक युवा सनातन धर्म की ज्योति को अपने भीतर संजोए हुए है और यह विशेषांक उन्हें समर्पित है।
समिति के सदस्य अमर बाजपेई ने इसे भारत के युवाओं का संकल्प पत्र बताया, जबकि मीडिया प्रभारी अमन मिश्रा ने कहा कि यह विशेषांक लेखों और विचारों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करेगा।
गौरतलब है कि सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा 12 और 13 सितंबर को कांचीपुरम् में होने वाली युवा धर्म संसद में 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 2,000 युवा, शोधकर्ता और धर्माचार्य भाग लेंगे। इससे पूर्व काशी, अयोध्या, मथुरा और हरिद्वार में चार सफल धर्म संसदें आयोजित हो चुकी हैं। इस आयोजन में पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य, श्रीमती सुधा मूर्ति, जे. साईं दीपक सहित कई प्रख्यात वक्ताओं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति की संभावना है। यह आयोजन युवाओं को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगा।

Check Also

राम मंदिर में दान की गई पांच करोड़ की स्वर्णमंडित रामचरितमानस पर उठे सवाल, पूर्व आईएएस के दावे से बढ़ी जांच की चर्चा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे के रखरखाव और सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES