वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ पूरब भाग की ओर से श्रद्धानंद नगर स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट नवनीत राय हाल में रविवार को सामाजिक सद्भाव की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न जाति-बिरादरी के प्रमुख बंधु-भगिनी बड़ी संख्या में जुड़े और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक सद्भाव संयोजक एडवोकेट संजीव ने की। बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। स्वांत रंजन ने कहा कि समाज को जाति-भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्रहित में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि “किसी भी जाति या बिरादरी की समस्या हमारी सामूहिक समस्या है।” संगठित समाज ही राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान खोज सकता है।
उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष पर घोषित पंच परिवर्तन—
कुटुंब प्रबोधन
सामाजिक समरसता
पर्यावरण संरक्षण
स्व का जागरण
नागरिक कर्तव्य एवं अनुशासन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज से इन सिद्धांतों को व्यवहार में लाने का आग्रह किया।
बैठक में नगर संघचालक भरत जी, दुर्गेश वाल्मीकि, डॉ. सुनील बिसेन, नीरज लोहानी, श्रीमती भावना लोहानी, विनय शंकर राय, भुवन चंद्र पांडे, मयूर, आनंद, भाग प्रचारक सागर, नगर विस्तारक अभय, बस्ती प्रमुख अनुराग तथा प्रचार प्रमुख अभिषेक मुखर्जी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सामाजिक सौहार्द बढ़ाने और संगठित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण रही।