Breaking News

दिल्ली बम धमाके मेंमृतक के शोक संतप्त परिवार से मिले अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
मेरठ। दिल्ली में हुए भीषण बम धमाके में मेरठ निवासी मोहसिन की दुखद मृत्यु के बाद आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय उनके घर पहुंचे। इससे पहले वे शामली में मृतक नोमान के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर चुके थे, तथा श्रावस्ती में मृतक दिनेश मिश्रा के परिजनों से भी मुलाक़ात कर चुके हैं। मेरठ पहुँचने पर अजय राय ने मोहसिन के पिता, भाई और अन्य परिजनों से भावुक माहौल में भेंट कर ढांढस बंधाया।
परिवार से बातचीत के दौरान अजय राय ने कहा, “यह केवल दिल्ली का हादसा नहीं, बल्कि हर भारतीय परिवार का दर्द है। मोहसिन जैसे मासूम युवा का जाना राष्ट्र की सबसे बड़ी त्रासदी है। मैंने उनके पिता का हाथ पकड़कर यही कहा—आपका दर्द हमारा दर्द है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।” अजय राय ने सरकार से मृतक मोहसिन के परिजनों को ₹50 लाख मुआवज़ा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि इस घटना से प्रभावित किसी भी परिवार को अकेला महसूस न होने दिया जाए और हर संभव सहायता समय पर पहुँचाई जाए।
परिजनों से मुलाक़ात के बाद अजय राय अमरोहा में धमाके में मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला मौजूद रहे।

Check Also

10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कार सहित दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार रायबरेली। थाना हरचंदपुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES