Breaking News

CRPF कैंपस में अपरिमेय श्याम प्रभु जी का विशेष सत्संग, जवानों ने उत्साह से लिया भाग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सीआरपीएफ बिजनौर रोड कैंपस में सोमवार को इस्कॉन लखनऊ के मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु जी का विशेष सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ–आरएएफ के कमांडिंग ऑफिसर जितेंद्र ओझा और उनकी धर्मपत्नी निरुपमा ओझा ने प्रभु जी का स्वागत किया। निरुपमा ओझा के विशेष आग्रह पर आयोजित इस सत्संग में बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।
अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने जवानों को जीवन में सदैव आनंदित रहने और मानसिक शांति प्राप्त करने के उपाय बताए। उन्होंने “मैं शरीर नहीं, आत्मा हूं” का संदेश देते हुए आत्मा और परमात्मा के संबंध की सरल व्याख्या की। सत्संग के दौरान जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका प्रभु जी ने तर्कपूर्ण समाधान देते हुए उनकी जिज्ञासा शांत की।
कार्यक्रम के अंत में प्रभु जी ने सभी जवानों से प्रतिदिन श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन करने और हरे कृष्ण महामंत्र का जप करने की प्रेरणा दी। जवानों ने सत्संग के बाद अपने अनुभव साझा किए और कार्यक्रम को आत्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया।

Check Also

शहीद जयदेव कपूर की वीरगाथा पहुंचेगी हॉलीवुड की धरती, न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल में चयन

– न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल 2026 में चयनित हुआ वीडियो एल्बम, 19 सितंबर को शहीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES