वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में पादप एवं पर्यावरणीय प्रदूषण पर आयोजित सातवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीपीईपी–7 सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पौध-आधारित समाधान और वैज्ञानिक शोध भविष्य की पर्यावरण नीतियों को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में दो अरब से अधिक पौधरोपण को राज्य की
सीएसआईआर–एनबीआरआई के निदेशक डॉ. ए. के. शासनी ने कहा कि सम्मेलन में प्राप्त निष्कर्ष भविष्य के शोध और तकनीकी नवाचार को दिशा देंगे। उन्होंने सहयोगात्मक अनुसंधान को और गति देने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन के अंतिम दिन जलवायु सहनशीलता, पारिस्थितिकी संरक्षण, सतत पादप विज्ञान, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा तथा लोक वनस्पति विज्ञान जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने शोध और विचार साझा किए।
सम्मेलन के दौरान पोस्टर सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के एम. पांडेय एवं नेगी पी., सीएसआईआर–एनबीआरआई लखनऊ की सुश्री अदिति पाठक, दिशा मैत्रा, एकता गुप्ता, तुषार अनिलराव लोहित, हिमांशु शर्मा, वासिम सिद्दीकी, जसबीर कौर तथा मरिया नसीम, वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया देहरादून की अनिषा गांगुली, सीएसआईआर–सीमैप, लखनऊ की दिशा मिश्रा और नाज़िया सैयद, सीएसआईआर–एनआईओ, गोवा की वितस्ता जाड, नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी शिलांग की स्तुति जैन, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की मेघना जायसवाल, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज पिलानी की शैली चौहान, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज की नेत्रा केशरवानी, शेर-ए-बंगला कृषि विश्वविद्यालय ढाका की दिपान्विता दत्ता, सीएसआईआर–सीडीआरआई लखनऊ की रोसनी कुमारी शॉ, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के अंकुश तिवारी, थापर इंस्टीट्यूट पंजाब के विवेक वर्मा, मैंगलोर विश्वविद्यालय की सोम्या, तथा सीएसआईआर–सीमैप लखनऊ की ज्योति शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. यू.सी. लवानिया, एमेरिटस वैज्ञानिक को इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एनवायरनमेंटल बॉटनिस्ट्स (आईएसईबी) के द्वारा मानद फेलोशिप प्रदान की गई। डॉ. विवेक पांडेय, उपाध्यक्ष आईएसईबी एवं आयोजन सचिव ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा अंत में डॉ. सौमित के. बेहरा, सचिव आईएसईबी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
पोस्टर सत्रों में देशभर से आए युवाओं और वैज्ञानिकों ने प्रभावी प्रस्तुतीकरण किए, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. यू.सी. लवानिया को इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एनवायरमेंटल बॉटनिस्ट्स की ओर से मानद फेलोशिप प्रदान की गई। आयोजन सचिव डॉ. विवेक पांडेय ने सम्मेलन रिपोर्ट प्रस्तुत की और डॉ. सौमित के. बेहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।