Breaking News

कानपुर गैंगरेप केस में सनसनीखेज खुलासा, पीड़िता बोली—45 मिनट तक दरिंदगी; सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
कानपुर। कानपुर गैंगरेप मामले में पीड़िता ने रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती बयान की है। पीड़िता ने बताया कि 5 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर के पीछे करीब 200 मीटर दूर तालाब के पास शौच के लिए गई थी। तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी। गाड़ी से दो लोग उतरे और जबरन उसे खींचकर वाहन में डालने लगे। पीड़िता के अनुसार एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबा दिया और हाथ जकड़ लिए, जबकि वर्दी पहने शख्स ने उसके पैर पकड़ लिए। वह विरोध भी नहीं कर सकी।
पीड़िता ने बताया कि उसे स्कॉर्पियो में डालने के बाद वर्दीधारी व्यक्ति ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। गाड़ी कुछ दूर चलने के बाद कई बार रोकी गई। जब उसने पूछा कि उसे कहां ले जाया जा रहा है, तो उसे थप्पड़ मारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद गाड़ी को रेलवे पटरी के पास ले जाकर रोका गया, जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह दरिंदगी करीब 45 मिनट तक चली, जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।
मामले में आरोपी दरोगा और एक यूट्यूबर की भूमिका सामने आने के बाद प्रदेश स्तर पर हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आरोपी दरोगा को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

सरयू के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी, वायरल वीडियो के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। अयोध्या के पवित्र गुप्तार घाट पर सरयू नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES