Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 02 गिरफ्तार, चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/मोहन वर्मा
गाजियाबाद 7 सितम्बर। दिनांक 06.09.2021 की रात्रि थाना मसूरी व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नाहल झाल के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में आरक्षी अरविन्द घायल हो गये, पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त 1-साबिर 2-नूर इस्लाम घायल हो गये, जिन्हे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 15 हजार रूपये नगद, चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जीवित, 04 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त नूर इस्लाम के विरूद्ध जनपद गाजियाबाद, मेरठ, हापुड, कमिश्नरेट वाराणसी व दिल्ली के विभिन्न थानो में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 31 अभियोग व अभियुक्त साबिर के विरूद्ध जनपद गाजियाबाद, हापुड व दिल्ली के विभिन्न थानो में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 09 अभियोग पंजीकृत है।
इस सम्बन्ध में थाना मसूरी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

दूल्हा मामी संग फरार, 14 वर्षीय भाई की जबरन शादी चाइल्ड हेल्पलाइन ने रुकवाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक चौंकाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES