Breaking News

चोरी के सोने/चॉदी के आभूषण सहित 25 हज़ार का इनामी गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/मोहन वर्मा
बांदा 7 सितम्बर। दिनॉकः 06.09.2021 को थाना नरैनी व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पिपरही रोड के पास बदमाश की घेराबन्दी की गयी तो बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त राशिद घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सोने/चॉदी के आभूषण, 21 हजार रूपये नगद, 01 अवैध पिस्टल मय जीवित/खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद बांदा व महोबा के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, चोरी, एनडीपीएस एक्ट आदि के 13 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद बांदा के अभियोग में वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना नरैनी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-राशिद निवासी चमरौडी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES