Breaking News

STF : UPPSC द्वारा आयोजित परीक्षा में धांधली में सम्मिलित फरार अभियुक्त गिरफ्ताऱ

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
लखनऊ 7 सितम्बर। दिनांक 05-09-2021 को वाराणसी एसटीएफ इकाई के निरीक्षक अनिल सिंह द्वारा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 29-07-2018 को आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली में सम्मिलित फरार चल रहे रू0 25,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त गनेश प्रसाद पुत्र स्व0 मोहन प्रसाद निवासी ध्रुवपल निकट हिन्दी स्कूल, राधानगर, थाना हीरापुर, जनपद प0 वर्धमान, पश्चिम बंगाल को राधा नगर क्रासिंग के पास थाना हीरापुर जनपद प0 वर्धमान (पं0 बंगाल) से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इनलोगों का एक संगठित गैंग है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर जहॉं छपता है वहीं से ये लोग लेकर पेपर को आऊट करा लेते हैं, फिर पहले से तैयार अभ्यर्थियों को एक स्थान पर एकत्रित करके उनको प्रश्नों का उत्तर रटवा दिया जाता है, जिसके बदले में उनसे मोटी रकम वसूली जाती है।
उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा एल0टी0 ग्रेड 2018 की परीक्षा आयोजित की गयी थी। इनके गैंग के अजीत चौहान और अजय चौहान ने अभ्यर्थियों को तैयार कर लिया तथा उनसे 1-1 लाख रूपये एडवान्स लिया था तथा परीक्षा के बाद 11-11 लाख रूपया देने की बात तय हुई थी। विश्वास के लिये अभ्यर्थियों से उनका हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र ले लिया गया था। इन लोगों का सम्पर्क कोलकता के कौशिक कुमार कर जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर छापने वाले ब्लोसिंग स्क्वायर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी प्रेस के संचालनकर्त्ता से था। कौशिक कुमार कर के मुख्य सहयोगी अशोक देव चौधरी, गणेश और रंजीत आदि थे। यही लोग प्रश्नपत्रों को लेकर आते-जाते थे। ये सभी एल0टी0 ग्रेड परीक्षा के एक दिन पूर्व वाराणसी आकर होटल में रूके थे। होटल में ही हिन्दी और सामाजिक विषय के प्रश्नपत्र का उत्तर तैयार कर लिया था। इस परीक्षा के प्रत्येक विषय में 150-150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नपत्र में से मात्र 120 प्रश्नों का ही उत्तर तैयार कर अभ्यर्थियों को रटवा गया था, ताकि कोई अभ्यार्थी पूरा का पूरा प्रश्नपत्र हल कर परीक्षा को टॉप न कर जाये। इससे रिजल्ट आने पर शक हो जाने की संभावना थी। परीक्षा के एक दिन पहले संबंधित अभ्यर्थियों को यू0पी0 कॉलेज गेट के पास बुलाया गया था और वहीं से सभी अभ्यर्थियों को शैलेन्द्र पटेल के जनपद वाराणसी के थाना चोलापुर क्षेत्रान्तर्गत दसनी गांव स्थित कौशल विकास केन्द्र ले जाया गया था। वहीं पर अगले दिन होने वाली परीक्षा के हिन्दी व सामाजिक विषय का प्रश्नपत्र एवं उसका उत्तर अभ्यर्थियों को रटवा गया। इसके बाद प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी लेकर वहीं पर जला दिया गया था परन्तु अशोक चौधरी ने इसका विडिया चोरी से बना लिया था।
उल्लेखनीय है कि बाद में गैंग के सदस्य अशोक देव चौधरी द्वारा शिकायत करने पर इसकी जॉंच एस0टी0एफ0 उ0प्र0 द्वारा सम्पादित की गयी तथा ब्लोसिंग स्क्वायर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी प्रेस के संचालनकर्त्ता कौशिक कुमार कर आदि के विरूद्ध दिनांक 28-05-2019 को जनपद वाराणसी के थाना चोलापुर पर मु0अ0सं0 172/2019 धारा 406, 409, 420, 120बी, भादवि व धारा 7,8,13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया था, जिसमें अभियुक्त गनेश प्रसाद फरार चल रहा था। इसके ऊपर जनपद वाराणसी से रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसे दिनांक 05-09-2021 को गिरफ्तार कर दिनांक 06-09-2021 को सी0जे0एम0 न्यायालय प0 वर्धमान (प0बंगाल) में प्रस्तुत किया गया तथा दिनांक 08-09-2021 तक के ट्रांजिट रिमाण्ड पर लिया गया है।
उपरोक्त अभियुक्त को थाना चोलापुर वाराणसी पर पंजीकृत उक्त मुकदमें में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES