Breaking News

जनता की समस्याओं का त्वरित गति से किया जाए निस्तारण – केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि वह जन समस्याओं का निराकरण इस प्रकार करें कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनता दर्शन मे लगभग 2 दर्जन से जिलों से आये कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के बावत कई जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

Check Also

हर सप्ताह होगा भर्ती इवेंट, छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES