Breaking News

मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंत्री आशुतोष टंडन से मध्य विधान सभा क्षेत्र कि समस्याओं पर चर्चा की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी) /अनुराग वर्मा
लखनऊ 29 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मिलकर लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत बरसात के कारण खराब हो गयी सड़कों को विशेष अभियान चलाकर मरम्मत कराने का अनुरोध किया है, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो। क्षेत्र में स्थापित पार्कों, सार्वजनिक स्थानों का सौन्दर्यीकरण कराया जाय जिससे कि बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को इसका लाभ मिल सके।
श्री पाठक ने आज नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से भेंटकर अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उस पर तत्काल कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने मुलाकात के दौरान कहा कि मध्य विधान सभा क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है। लोगों को सुख-सुविधाएं मिले इसके लिए आवागमन दुरूस्त रहे, साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करायी जाय, रात्रि के समय लोगों को परेशानियों से बचाने के विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने लिए सम्बंधित को निर्देश देने की बात कही।
विधायी एवं न्याय मंत्री ने अपने क्षेत्र में नाले एवं नालियों की नियमित रूप से सफाई कराने के लिए नगर विकास मंत्री से अनुरोध किया है। लोगों को बीमारियों एवं डेंगू से बचाने के लिए क्षेत्र में फॉगिंग कराई जाय और लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए पेयजल पाइप को भी दुरूस्त कराने का अनुरोध किया है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *