Breaking News

पत्नी के प्रेमी को पहले समझाया, नहीं मानने पर शराब पिलाई फिर चाकू से काट डाला

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
चंदौली। चंदौली जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ अन्य व्यक्ति को आपत्तिजनक हाल में देखा तो पहले दोनों को समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके दोनों मिलते रहे। इस बात से नाराज शख्स ने दूसरे व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी।
अभियुक्त राकेश यादव ने बताया कि मृतक मुन्ना यादव को करीब एक महीने पहले आधी रात को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था। उसके बाद अपनी पत्नी व मुन्ना यादव को कई बार समझाया था। साथ ही अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। कुछ दिन ठीक रहा लेकिन, बाद में किसी न किसी बहाने मुन्ना यादव और उसकी पत्नी के बीच संबंध बनाने की जानकारी मिल रही थी। पत्नी व मुन्ना की इस कृत्य से समाज में परिवार की बदनामी हो रही थी। ऐसे में राकेष ने मुन्ना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। कुछ दिन पूर्व मुन्ना यादव की पत्नी पूजा को चहनियां के एक अस्पताल में लड़की पैदा हुई। इधर, राकेश ने मुन्ना को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली थी।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि मुन्ना यादव की हत्या गांव के ही राकेश यादव ने किया है। उसने पूछताछ में बताया कि मुन्ना को अपने पत्नी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा था। दोनों को भविष्य में ऐसा न करने को लेकर समझाया पर वे नहीं समझे और बार-बार मिलते रहे। जिस पर योजना के तहत मुन्ना को बुलाकर पहले शराब पिलाई फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES