वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बस्ती में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता स्वर्गीय यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर दिवंगत के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उप मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्यजन और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्यजनों से भी मुलाकात की।