Breaking News

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा-2022 में सफल अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जू0डि0) परीक्षा-2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्हांने कहा कि शुचिता और पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय-सीमा में पूर्ण की गई चयन प्रक्रिया में प्रदेश की बेटियों ने हमारा गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 55 प्रतिशत बेटियों की सफलता तथा शीर्ष 20 में से 15 स्थान बेटियों द्वारा अर्जित किया जाना ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ को प्रतिबिम्बित करता है। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि चयनित अभ्यर्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और योग्यता ‘नए उत्तर प्रदेश’ के सुशासन को और समृद्ध करेगी।

Check Also

डीपफेक का आवरण ओढ़ने वाले अपराधी भी बच नहीं पाएंगे: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *