Breaking News

लम्पी रोग नियंत्रण हेतु मिशन मोड में अभियान चलाया जाए – धर्मपाल सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशुओं के लम्पी रोग से प्रभावित होने पर रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं बचाव हेतु टीम-09 का पुनः गठन करते हुए दिनांक 05 सितम्बर से 12 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में वृहद रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लम्पी रोग से प्रभावित क्षेत्रों मंे वैक्सीनेशन प्लान बनाकर वैक्सीन लगाई जाए और पशुधन हानि न होने पाए। श्री सिंह ने अपर मुख्य सचिव डा0 रजनीश दुबे को अधिकारियों द्वारा लम्पी मामलों में लापरवाही पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पशुधन मंत्री ने आज यहां विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लम्पी रोग के बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि निर्धारित अवधि मंे लम्पी प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायंे अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए कि अन्यथा उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES