Breaking News

ट्रक से उगाही में अफसरों की शह पर वसूली सिंडिकेट के एसटीएफ ने दो को पकड़ा

– एआरटीओ और पीटीओ सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नेटवर्क में मचा हड़कंप
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
रायबरेली। परिवहन विभाग में चल रहे अवैध वसूली के खेल का खुलासा करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने परिवहन विभाग के दो दलालों को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से विभागीय अफसरों की मिलीभगत से ट्रकों से मोटी रकम वसूलते थे। गिरफ्तार आरोपियों में रायबरेली निवासी मोहित और अयोध्या का एक सहयोगी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, यह वसूली अधिकारियों की शह पर की जा रही थी। हर गुजरने वाले ट्रक से पांच से छह हजार रुपये तक वसूले जाते थे। यह सारा खेल वाहन चेकिंग के नाम पर चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क में विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जिन तक वसूली का हिस्सा नियमित रूप से पहुंचाया जाता था। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह फतेहपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को निशाना बनाता था। ट्रक चालकों से नकद राशि वसूल कर उन्हें आगे जाने दिया जाता था। लंबे समय से चल रहे इस रैकेट की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद एसटीएफ ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू की।

पुख्ता सबूत जुटाने के बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दोनों दलालों को धर दबोचा। इस पूरे मामले में एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज और पीटीओ रेहाना बानो सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह वसूली तंत्र लंबे समय से सक्रिय था और प्रतिदिन लाखों रुपये की अवैध कमाई की जाती थी। एसटीएफ की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Check Also

अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने किया श्रीकृष्ण पूजन, लिया सांस्कृतिक संरक्षण का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने संगठन मुख्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES