Breaking News

“वोकल फार लोकल” के सिद्धान्त पर खादी उत्पादों के उपयोग हेतु छात्रों को शपथ दिलाई गई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बाराबंकी 27 अक्टूबर। दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक भारत सरकार के द्वारा खादी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा देश में जन-जन में खादी के प्रचार-प्रसार एवं खादी के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करने हेतु कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर बाराबंकी में रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के बीच खादी वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी आयोग के राज्य निदेशक डा0 नितेश धवन द्वारा प्रदान की गई तथा वोकल फार लोकल के सिद्धान्त पर स्थानीय उत्पादों के उपयोग करने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती वीना सिंह द्वारा यूनिवर्सिटी में सभी छात्र-छात्राओं से खादी के वस्तुओं एवं उत्पादों के उपयोग एवं खादी महोत्सव के अवसर पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु आहवान किया गया। कार्यक्रम के अंत में खादी उत्पादों के उपयोग हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई जिसमें 500 से अधिक छात्र-छात्राएं ने प्रतिभाग किया ।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES