Breaking News

संगठनमंत्री धर्मपाल सिंह ने वोटर चेतना महाभियान पर चर्चा किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सीतापुर 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की बैठक बुधवार को नैमिषारणय (सीतापुर) में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन, विधानसभा स्तर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किये जा रहे महिला सम्मेलन और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाभियान सहित अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने की। बैठक में अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए।
श्री सिंह ने बैठक में 2 नवम्बर को लखनऊ में होने वाले अवध क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ से अनुसूचित वर्ग के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए हमें योजनापूर्वक कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ अनुसूचित वर्ग के कल्याण और उनके विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने लखनऊ में होने वाले अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से अनुसूचित वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करते के लक्ष्य के साथ जिला, मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर पर अतिशीघ्र बैठके आयोजित करने के निर्देश दिये।
जी ने कहा कि अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को अच्छे कार्यकर्ता मिलते हैं और अच्छे कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही सभी अभियान सफल होते हैं भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम इन अभियान के माध्यमों से करेगा।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES