– लगभग सात हजार किलोग्राम रद्दी तथा कबाड़ का निस्तारण किया गया और तीन हजार छै सो से अधिक पुरानी फायले हटाई गयीं
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 अक्टूबर। स्वच्छता अभियान 3.0 पूरे देश में स्वच्छता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा 02 अक्टूबर, 2023 से शुरू किया गया और यह 31 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। अभियान के दौरान, कार्यालयों में कार्यस्थल की जगह बढ़ाने और स्वच्छता पर जनता के बीच जागरूकता पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सोशल मीडिया, बैनर, पोस्टर और आकर्षक पेंटिंग प्रतियोगिताओं सहित कई माध्यमों से इस अभियान के बारे में सार्वजनिक जागरूकता फैलाई जारही है।
इस अभियान के तहत सूचना और प्रसारण मंत्रालय देश के विभिन्न भागों में स्थित इसके अधीनस्थ संबद्ध कार्यालयों में विशेष अभियान 3.0 सुचारु रूप से संचालित कर रहा है। जिसमें कार्यालयों और बाहर के स्थानों को स्वच्छ किया गया है तथा कबाड़ और पुराने समानों का निपटान किया गया है। कार्यालयों में कागजी फाइलों और ई-फाईलों की समीक्षा कर अनुपयोगी फायलो को नष्ट कर स्थान रिक्त किये जा रहे है।
इस दौरान पत्र सूचना कार्यलय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के महानिदेशक योगेश बवेजा ने लखनऊ स्थित पीआईबी, केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रकाशन विभाग तथा प्रसार भारती के अंतर्गत दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यालयों और स्थलीय निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ द्वारा इस अभियान के दौरान लगभग 5000 किलो कबाड़ तथा पुराने सामान का निष्पादन कर लगभग 89 हजार रूपये अर्जित कर सरकारी कोष में जमा कराये गए। केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगभग पौने दो कुंतल कबाड़ का निस्तारण कर लगभग चार हजार 800 रूपये अर्जित किये और पुराने 77 रजिस्टर और फायलों का निस्तारण किया। आकाशवाणी में लगभग 600 किलो कबाड़ चिन्हित कर निस्तारित किया जा रहा है और 300 निष्परयोज्य फाइलें नष्ट की गयीं। दूरदर्शन ने 229 किलोग्राम कबाड़ का निस्तारण कर किया और 1200 किलोग्राम लोहे के कबाड़ निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। यहाँ पर 3201 निष्प्रयोज्य फायलें और रजिस्टर को नष्ट किया जा रहा है।