Breaking News

यूपीडब्लूजेयू ने मनाया स्थापना दिवस, दो वरिष्ठ पत्रकार अमृत सम्मान से सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 28 अक्टूबर। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) का 74 वां स्थापना दिवस शनिवार को राजधानी लखनऊ में इससे संबद्ध यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (IFWJ) ने समारोह पूर्वक मनाया।
राजधानी के होटल गोमती में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में UPFWJ ने उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ पत्रकारों हुसैन अफसर और दिलीप सिन्हा को सम्मानित किया।
स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने संगठन की ओर से पत्रकारों के हितों के लिए किए गए संघर्ष की याद दिलाई। उन्होंने IFWJ की अब तक की यात्रा के बारे में बताते हुए भविष्य के कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। UPFWJ की ओर से प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आईएफडब्लूजे का वर्तमान नेतृत्व इस तरह का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित करेगा। वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय ने डिजिटल मीडिया और यूट्यूब के जरिए पत्रकारिता कर रहे लोगों को भी संगठन से जोड़ने की जरूरत बताई।
राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैय्या व प्रधान महासचिव परमानंद पांडे का संदेश पढ़कर सुनाया। UPFWJ अध्यक्ष टीबी सिंह ने सम्मानित होने वाले वरिष्ठ पत्रकारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हुसैन अफसर उर्दू समाचार पत्र संडे आग के संपादक हैं और लगातार हिन्दी व अंग्रेजी में भी कालम लिखते रहे हैं। इसी तरह दिलीप सिन्हा नेशनल हेराल्ड समूह से बतौर समाचार संपादक जुड़े रहे व वर्तमान में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर UPFWJ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को अमृत सम्मान दे रही है।
कार्यक्रम में UPFWJ का प्रदेश सचिव राजेश मिश्रा, पीपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, सचिव प्रचार आशीष अवस्थी, संगठन सचिव अजय त्रिवेदी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह, दिनेश मिश्रा, मुकुल मिश्रा, सुनील दिवाकर, इंद्रेश रस्तोगी, बलराम और दैनिक भास्कर के विशेष संवाददाता विजय उपाध्याय सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे। संचालन सिद्धार्थ कलहंस ने किया।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES