Breaking News

अनुपम मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी- राष्ट्रीय लोक दल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद चैधरी जयंत सिंह ने टीम-आर.एल.डी. के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत करते हुए एक बार पुनः उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया है। अनुपम मिश्रा पूर्व में राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता व टीम आर.एल.डी. के राष्ट्रीय संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।
बताते चलें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक रहे अनुपम मिश्रा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगभग आधा दर्जन सीटों पर समीक्षा बैठकें करके पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के मध्य सेतु बनाने का कार्य किया था।
प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय पूर्व एमएलसी ने अनुपम मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम लोग पहले भी साथ कार्य कर चुके हैं और आगे भी साथ मिलकर करेंगे तथा पार्टी की रीति व नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

अनुपम मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व हर्ष व्यक्त हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास व भरोसा कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरे प्राण-पण से निर्वहन करेंगे और पश्चिम के साथ पूर्व मध्य व अवध क्षेत्र में पार्टी के संगठन के विस्तार के साथ और अधिक मजबूती हेतु जनपद वार दौरा करेंगे ताकि २०२७ में आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल की (किसानों की सरकार) प्रदेश में बन सके।
उन्होंने कहा कि अपना एक प्रदेशव्यापी कार्यकर्ता संवाद भ्रमण कार्यक्रम शीघ्र ही जारी करेंगे जो अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के प्रकोष्ठों को भी और अधिक सक्रिय किया जाएगा और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय किया जाएगा।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES