Breaking News

भाजपा ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को जंगल राज में तब्दील कर दिया, मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भाजपा सरकार ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में हर तरफ सवाल ही सवाल है। बहन, बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को जंगल राज में तब्दील कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का आठ वर्ष बेमिसाल धोखा है। आठ वर्ष में भाजपा की सरकार में जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में जबर्दस्त भ्रष्टाचार है। लूट और अपराध की बाढ़ है। यूपी में अपराधियों का साम्राज्य हो गया है। अराजक, असमाजिक तत्वों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बलात्कार और बच्चियों की हत्याओं से पूरा प्रदेश थर्रा रहा है। अयोध्या में महिला के साथ लखनऊ में लूट, बलात्कार और हत्या कर दी गयी। इस घटना से लोग दहशत में है।
श्री यादव ने कहा कि बलिया के रसड़ा में एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की भयावह तस्वीर आयी है, वो बेहद, दर्दनाक और दुःखद है। जुल्म और गुनाह के मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बांधे खड़ी है। अपराधियों का ये दुस्साहस उसी का नतीजा है। प्रदेश में लगातार महिलाएं, बच्चियां अपमानित हो रही हैं। फिर भी भाजपा नेतृत्व का दुस्साहस है। भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सपना बनकर रह गया है। किसान आर्थिक संकट में है। इन्वेस्टमेंट का दावा खोखला है। श्री यादव ने कहा कि बहन बेटियां न तो राजधानी लखनऊ में सुरक्षित हैं और न प्रदेश के अन्य किसी जिलों में। अधिकारी और भाजपाई मिलकर उत्तर प्रदेश को लूट रहे हैं। भाजपाई जगह-जगह जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर गलत काम और अन्याय कर रहे हैं। जनता बेहाल है, महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग त्रस्त है। भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा बकवास है। अपराधी और दबंग गरीबों पर कहर ढा रहे हैं। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। उनके घर उजाड़ रहे हैं जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं पूरी तरह से चैपट हो चुकी हैं। अस्पतालों में दवाई और इलाज नहीं मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। भाजपा ने शिक्षण संस्थानों को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने नौजवानों को बेरोजगारी के अंधेरे में धकेल दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि गांव-गांव में पढ़ा लिखा नौजवान खाली घूम रहा है, उसके हाथ में काम नहीं है। नौकरी, रोजगार हर क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है। उत्तर प्रदेश के इस हालात के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं? भाजपा सरकार राज्य की जनता को बेबस न समझे, बस सही समय का इंतजार है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES