Breaking News

प्रदेश सरकार 8 वर्ष की नाकामियों को छिपाने के लिए कर रही उत्सव: सुनील सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश सरकार पिछले 8 वर्ष की नाकामियों को छिपाने के लिए उत्सव कर रही है, उत्सव के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी कर रही है। सरकार ने जनता के बीच में सिर्फ नफरत फैलाया, सरकार को चाहिए कि वह गांव गांव जाएं और पंचायत लगाए और अपनी विफलताओं की कहानी सबकों सुनाए, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा।
चैधरी सुनील सिंह ने कहा कि 8 वर्षों में सरकार ने जनता के बीच में सिर्फ और सिर्फ धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम किया है। भाजपा की सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हिंसा, पलायन, अवैध खनन, महंगाई चरम पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लेकिन प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए 8 वर्ष का झूठा उत्सव मना रही है। 8 वर्षों में सरकार ने जनता के बीच में धर्म के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाया है। इन वर्षों में जनता को केवल वादे मिले, हकीकत में विकास और सुशासन की स्थिति बदतर होती गई। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है। महिलाओं, दलितों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार हो रहा हैं। हत्या, बलात्कार, अपहरण और अन्य गंभीर अपराधों बढ़े सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने नौजवानों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। छोटे और मझोले व्यापारियों सरकार की गलत नीतियों के कारण वे आर्थिक संकट में फँस गए हैं। सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण जनता निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए मजबूर है। समर्थन मूल देंगे, फ्री सिंचाई देंगे, औद्योगिक क्षेत्र में चार चार बार इन्वेस्टर सममिट में एएमयू के नाम पर सिर्फ दिखावा किया गया। इवेंट के नाम पर एमओयू साइन के नाम पर सरकार बेवकूफ बनाती रही। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अब भी लटका हुआ है। महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता की जिंदगी कठिन हो गई है। सरकार उत्सव मना रही है, ऐसे में श्री सिंह ने सरकार को कहा कि वह गांव-गांव जाए और पंचायत लगाया और अपनी विफलताओं की कहानी सुनाएं। इन वर्षों में हिंदू मुसलमान के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ भी नहीं किया सिर्फ हिंदू मुस्लिम के नाम पर सिर्फ भाइयों को लड़वाती रही और धर्म के नाम पर नफरत के बीज बोती रही।
चैधरी सुनील सिंह ने कहा कि इन वर्षों में भाजपा की कथनी और करनी में गंभीर अंतर है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रदेश की बागडोर इसलिए सौंपी थी। भाजपा जनता से किए वादों को पूरा करेगी, लेकिन लोग आज निराश हैं, राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। महंगाई से आम आदमी का जीना दुभर हो गया है. लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई नजर नहीं आ रही है। आम आदमी आज कष्ट में हैं, कहने को तो भाजपा अपने शासनकाल को राम राज्य बताती है. लेकिन इस राम राज्य में अफसर खुली लूट कर रहे है और हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं प्रदेश का विकास,हत्या, लूट, भय, बलात्कार और भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था के 8 वर्षों के रिजल्ट को दिखा रही है। इन 8 वर्षों में जनता के वादों के विपरीत सरकार ने आचरण किया है।

Check Also

रमजान जुलूस के सकुशल सम्पन्न में जुटी कमिश्नरेट पुलिस

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट लखनऊ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A