Breaking News

मॉडर्न होने के लिए खान-पान कपड़े नहीं बल्कि अपनी सोच को बदलना होगा : तारिक मंसूर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 अक्टूबर। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति एवं बीजेपी के एमएलसी प्रोफेसर तारिक मंसूर के आगमन पर स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, युसूफ कुरैशी, हाजी नूर मोहम्मद, आले उमर चैधरी, अशफाक कुरैशी, साजिद अहमद कुरैशी, अब्दुल समद अंसारी, डॉ अब्दुल सईद कुरैशी, महामंत्री उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन अब्दुल वहीद, अजीज सिद्दीकी को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रो0 तारिक मंसूर ने कहा मैं पसमांदा मुस्लिम समाज की समस्याओं को सरकार के साथ मिलकर निवारण का प्रयास करूंगा कि उन्हें रोजगार मिल सके, शिक्षा से जोड़ा जाए और उनके रुके हुए कामो को फिर से सुचारू रूप से शुरू किया जाए। साथ ही साथ तारिक मंसूर ने बेटियों की तालीम पर जोर दिया।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES