Breaking News

भंडारण स्थलों से मोरम की निकासी में ढिलाई पर सख्त हुई रोशन जैकब

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 सितम्बर। उत्तर प्रदेश की भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ० रोशन जैकब ने कहा है कि प्रदेश में कुल भंडारित 68.25 लाख घनमी० मोरम को माह सितंबर 2021 के अंत तक यदि 90 परसेंट तक उपयोग/ उठान नहीं किया जाएगा तो शेष मात्रा को जब्त कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी ।
डॉ० जैकब ने बताया कि प्रदेश में कुल 228 मोरम के भंडार स्वीकृत हैं। सभी भंडारण स्थलों पर 68.25 घन मीटर मोरम भण्डारित की गयी। माह अगस्त 2021 तक कुल 23.90 लाख घनमीटर ही मोरम की निकासी हुयी है जो कुल मात्रा का लगभग 35% है ।
इस संबंध में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह माह सितंबर के2021 अंत तक कुल भंडारित मात्रा का 90% मोरम का उपयोग /निकासी कराना सुनिश्चित करायें। अन्यथा की दशा में शेष मात्रा को जब्त करके नीलामी की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *