Breaking News

चालू कार्यों हेतु 52 करोड़ अवमुक्त, कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं – केशव मौर्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 सितम्बर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में चालू कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।
चालू कार्यों के क्रम में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 42 चालू कार्यों हेतु रू0 20 करोड़ 13 लाख 29 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 42 चालू कार्यों में जनपद बलिया, प्रयागराज, चित्रकूट, बहराइच, गोण्डा, गोरखपुर, कानपुर नगर, खीरी, रायबरेली तथा प्रतापगढ़ के कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी।
साथ ही कृषि विपणन सुविधाओं हेतु विभिन्न जनपदों के 72 राजस्व ग्राम/बसावटों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु चालू ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण/पुनर्निर्माण/मिसिंग लिंक एवं अन्य ग्रामीण मार्गों हेतु रू0 35 करोड़ 80 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन 72 चालू ग्रामीण कार्यों में जनपद अलीगढ़, अमेठी, बाराबंकी, बलियां, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हरदोई, खीरी, उन्नाव, प्रतापगढ तथा गाजीपुर के कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES