Breaking News

बाउंस चेकों को तत्काल जमा कराया जाय : नगर आयुक्त

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 अक्टूबर। नगर आयुक्त ने गृहकर व अन्य करेत्तर मदो से वसूली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि गृहकरदाताओं द्वारा चेक से भुगतान की दशा में बाउंस राषि 7,47,71,027 है जो जोनवार निम्नानुसार है इसमें जोन 7 नं0 1 पर है और सबसे फिसड्डी जोन 2 है –
जोन बाउंस चेक धनराशि :
जोन-1 – 71 – 1,00,44,843
जोन-2 – 47 – 26,41,853
जोन-3 – 68 – 49,77,839
जोन-4 – 142 – 1,32,23,954
जोन-5 – 39 – 32,63,461
जोन-6 – 98 – 52,39,271
जोन-7 – 262 – 2,01,41,503
जोन-8 – 145 – 1,52,38,303
योग -872 – 7,47,71,027
नगर आयुक्त ने कहा कि बाउंस हुई चेक के सापेक्ष अपना गृहकर का भुगतान क्षतिपूर्ति शुल्क के साथ तत्काल जमा करें अन्यथा नगर निगम लखनऊ द्वारा निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंन्टस् एक्ट, 1881 की सुसंगत धाराओं के अधीन समुचित विधिक कार्यवाही की जायेगी जिसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित भवन स्वामी का होगा।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES