Breaking News

सीएम योगी की कूटनीतिक पहल, ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साधने के लिए निवेश आमंत्रण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी रहा। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री एवं व्यापार और उद्योग मंत्री गान किम योंग तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के समन्वय मंत्री और गृह मंत्री के. शनमुगम से मुलाकात की। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के लिए निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

गान किम योंग के साथ हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बेहतर कानून-व्यवस्था, प्रो-बिजनेस वातावरण और निवेश अनुकूल नीतियों का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य में उपलब्ध विशाल लैंड बैंक और जल्द शुरू होने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से मिलने वाली वैश्विक कनेक्टिविटी को प्रमुख आकर्षण बताया। बैठक में सेमीकंडक्टर निर्माण, ग्रीन हाइड्रोजन मॉड्यूल और औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

वहीं के. शनमुगम के साथ संवाद में आंतरिक सुरक्षा ढांचे के आधुनिकीकरण, तकनीक-आधारित पुलिसिंग मॉडल और आपदा प्रबंधन प्रणाली पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम को तेजी से लागू किया जा रहा है।

सिंगापुर के कारोबारी समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर, शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में निवेश का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस और सरलीकृत नियामक प्रक्रियाओं से निवेशकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं, जिससे बड़े प्रोजेक्ट निर्धारित समय सीमा में पूरे हो रहे हैं।

Check Also

पड़ोसी देशों की उथल-पुथल के बीच भारत बना स्थिरता का प्रतीक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारत की स्थिरता की विशिष्ट स्थिति इस समय दक्षिण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES