Breaking News

सवा लाख दीपों से जगमगाया इस्कॉन मंदिर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा इस वर्ष का दीपोत्सव भक्तो के साथ रविवार को श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मन्दिर मे मनाया गया। जिसमें भक्तों ने सवा लाख से अधिक दीपकों को एक साथ प्रज्जवलित कर श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मन्दिर परिसर एवं मन्दिर के चारो ओर दीपों की एक श्रँखला निर्मित की गयी, जिससे सम्पूर्ण मन्दिर परिसर जगमगा उठा और उसकी भव्यता एवं दिव्यता दर्शनीय रही ससाथ ही साथ भव्य आतिशबाजी हुई।
इस्कॉन लखनऊ के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनीत सहगल, चेयरमैन प्रसार भारती उपस्थित रहे। साथ ही साथ आस-पास के जनपदों के हजारों भक्तो ने भाग लेकर दिव्य आनंद प्राप्त किया। अंत में उपस्थित भक्तों ने स्वादिष्ट प्रसादम (भंडारा) का आनंद उठाया।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES