Breaking News

सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” की थीम पर नुक्कड़-नाटक द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन का दिया संदेश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। दिनांक 28 अक्टूबर 2024 से दिनांक 03 नवम्बर 2024 तक सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” (Culture of Integrity for Nation*s Prosperity)” की थीम परआधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन के अंतर्गत संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यकलापों के तहत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा षुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित मंडलीय कार्यालय के प्रांगड़ में मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा की उपस्थित में भ्रष्टाचार उन्मूलन के संदेश का प्रचार-प्रसार करते एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी ने बताया कि मंडलीय स्काउट एवं गाइड संस्था के कर्मचारियों द्वारा अभिनीत इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को पूर्णतः समाप्त करने एवं अपने कार्यों के दौरान पारदर्शिता रखने और सतर्कता एवं सावधानी बरतने के विषय को अत्यंत प्रभावपूर्ण तरीके से उपस्थित जन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह सहित मण्डल के अनेक विभागों के शाखाध्यक्ष, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *