Breaking News

गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर जाकर अपने साथियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, लखनऊ उत्तर विधानसभा प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि देश दो विचारधाराओं से चल रहा है जिसमें एक महात्मा गांधी और दूसरा नाथूराम गोडसे, किंतु देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी की विशेष भूमिका रही और अहिंसा के दम पर देश को आजाद कराया और देश के नाम पर अपनी आहुति दी।
वही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि 200 साल अंग्रेज देश में राज कर गए और लगभग जब देश के लोगो की सारी शक्तियां समाप्त हो गई तब महात्मा गांधी जैसी शख्सियत ने देश को आजाद कराने का बीड़ा उठाया। अहिंसा के बल पर देश को एकजुट किया और यह प्रमाण दिया कि प्रेम और अहिंसा के बल पर सब कुछ किया जा सकता है और देश का उत्थान विकास गांधी की विचारधारा से ही किया जा सकता है।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, सुरेश चंद्र जायसवाल, रमेश जायसवाल, ताज खान, मोहम्मद नईम, अनुज साहू, विजय यादव, शिबू चौधरी, मयंक राज मिश्रा, नवीन त्रिपाठी, गौरव पांडे, रविंद्र त्यागी आदि थे।

Check Also

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES