Breaking News

पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जयंती पर अखिलेश ने पुष्पांजलि अर्पित किये

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 सितम्बर।समाजवादी पार्टी मुख्यालय, के डाॅ0 लोहिया सभागार में आज उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंतजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।
श्री यादव ने कहा कि आजादी से पहले स्वतंत्रता संग्राम में और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण के कार्य में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत ने क्रांतिकारी भूमिका निभाई थी। गृहमंत्री के रूप में भाषावार प्रांत के पुनर्गठन और हिन्दी को राजभाषा बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका थी। श्री यादव ने कहा कि गांधीजी के आव्हान पर पंतजी ने हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लखनऊ के काकोरी कांड में उन्होंने क्रांतिकारियों के पक्ष में वकालत की थी। भूमि सुधारों में उनकी पर्याप्त रूचि थी। वे कानून ज्ञाता के साथ महान नेता और महान अर्थशास्त्री भी थे।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES