Breaking News

लूट के नकदी के साथ आभूषण व तमंचा बरामद, 02 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मथुरा। थाना महावन व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मंगलवार व बुधवार की रा़ित्र लक्ष्मीनगर महावन रोड नगला पापडी तिराहा के पास बदमाशों की घेराबन्दी की गई तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 08 हजार 500 रूपये नगद व आभूषण, 02 अवैध तमंचा 315 बोर जीविता कारतूस, 01 मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.09.2024 को थाना महावन क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या सहित लूट की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना महावन पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण, रूपया उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना महावन पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: हरेन्द्रपाल एवं गीतम निवासी मनोहरपुर थाना महावन जनपद मथुरा।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *